फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हादसे में घायल लेखपाल ने दम तोड़ा

Mon, 11 Mar 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा स्टोर पर शनिवार हुई मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था, जहां शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी अनंतराम भिनगा तहसील क्षेत्र के संग्रामगंज में लेखपाल के पद पर तैनात था। जिसका कुछ दिन पूर्व ही जमुनहा तहसील में स्थानांतरण हुआ था। शनिवार को वह अपनी मोटरसाइकिल से सिरसिया थाने में आयोजित थाना दिवस में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित सोनवा स्टोर पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया।

उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज बहराइच ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेखपाल की मौत के बाद पत्नी कामिनी देवी सहित परिवार के लोगों का रो रो कर हाल बेहाल है। वह लेखपाल संघ का जिलाध्यक्ष था। जिसकी मौत की सूचना के बाद लेखपालों सहित राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें