फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तारीख दे रही गवाही, तीन साल से नहीं हुई सफाई

Sun, 11 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में पिला रहे गंदा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में आने वाले मरीजों को गंदा पानी पिलाया जा रहा है। बगैर ढक्कन यहां रखी पानी की टंकियों की तीन साल से सफाई नहीं हुई। इतना ही नहीं इनमें बंदर व पक्षी स्नान करते हैं। वहीं छत पर महीनों से पानी जमा होने के कारण छत व दीवार में सीलन आ चुकी है। इसके बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दूषित जल का सेवन कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों को जन्म देता है। इसका दावा करने वाला स्वास्थ्य विभाग खुद अस्पताल आने वाले मरीजों को पानी के नाम पर जहर पिला रहा है। ऐसा किसी एक अस्पताल का नहीं। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा सहित जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी में स्थापित ओवर हेड टैंकों की विगत कई वर्ष से सफाई नहीं कराई गई है। लोग इनकी सफाई की पोल न खोल दें। इसके लिए पानी की टंकियों पर लगे सीढ़ियों पर ताला लगा कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। विभाग स्वच्छ पेयजल को लेकर कितना गंभीर है। शायद इन तस्वीरों से इसका प्रमाण देखा जा सकता है। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा की छतों पर रखी इन अधिकांश पानी की टंकियों के ढक्कन वर्षों से नदारद हैं। जिससे इनमें बंदर, छिपकली सहित पक्षी स्नान करते हैं। जिनकी विगत तीन वर्ष से सफाई नहीं कराई गई। जबकि यही पानी अस्पताल में सप्लाई होता है। यहां तैनात कर्मचारी सफाई करना तो दूर यहां आना भी मुनासिब नहीं समझते। यही कारण है कि टंकियों के ओवर फ्लो होने के बाद गिरने वाला पानी छतों पर महीनों से फैला हुआ है। जिससे उनमें काई पड़ गई है। इतना ही नहीं छत सहित नीचे की दीवारें भी सीलन के कारण बर्बाद हो रही हैं। अस्पताल का कई बार डीएम सहित अधिकारियों यहां तक कि मुख्यमंत्री की ओर से निरीक्षण किया गया। लेकिन कभी कोई जिम्मेदार छत तक नहीं पहुंचा। ऐसे में मरीज भीषण गर्मी में हलक गीला करने के लिए गंदा पानी पीने को विवश हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें