फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पेराई मशीन से किशोर की पांचों उंगलियां कटी

Fri, 18 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। नवीन मॉडर्न क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरपतपुर तिरछा निवासी संदीप (17) का हाथ बृहस्पतिवार सुबह पेराई मशीन के बीच आ गया और उनकी पांचों उंगलियां कट गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि संदीप बृहस्पतिवार सुबह ही गांव स्थित पेराई मशीन से सरसों से तेल निकलवाने गए थे। पेराई के दौरान अचानक उनका हाथ मशीन के बीच आ गया और उनकी पांचों उंगलियां कट कर अलग हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें