गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के हरीहरपुर निवासी अरमान खान (14) शनिवार दोपहर बारिश व तेज हवा के बीच घर से कुछ काम से निकला था। सड़क पर पहुंचते ही वह कीचड़ में फिसलकर सड़क पर गिर गया। सड़क पर सिर के बल गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोते-बिलखते पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई थी।