श्रावस्ती। सिरसिया के ग्राम गुलरा निवासी सफीक (17) सोमवार को गांव के बाहर बाग में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से गिर गया। सफीक के साथियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने उसे निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।