फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कुंडा नाले में डूबकर किशोरी की मौत

Fri, 09 Oct 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के साईंपुरवा गांव के पास शुक्रवार सुबह कुंडा नाले में डूबकर 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वह घास काटने गई थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरायणजोत के मजरा भोलवा तमाही निवासी राधा देवी (13) सुबह पड़ोसी गांव एकघरवा के साईंपुरवा के पास घास काटने गई थी। थकने पर वह कुंडा नाले के पुल पर बैठकर आराम करने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गई। उसकी चीख सुनकर राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सीओ आलोक सिंह और कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें