श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम सेमरी तरहर निवासी मुन्ना राम गौतम का 15 वर्षीय पुत्र संतोष गौतम बुधवार को छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान वह बिजली के खुले तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन जब तक उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। सेमरी चौकी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है।