श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन हुआ। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद के चार, एक महिला, एक मारपीट व चार अन्य विषयों से संबंधित कुल 10 शिकायती पत्र आए। शिकायत सुनने के बाद संबंधित थाने की पुलिस टीम को समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है।