कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राचार्य सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को शिक्षकों को भाषा शिक्षण की जानकारी दी गई। इस दौरान डायट प्रवक्ता गिरीश मिश्रा ने बताया कि आकलन व सर्वेक्षण प्रशिक्षण का मुख्य घटक है। प्रशिक्षण के बाद स्वत: ही बताई गई बातों का आकलन करना आवश्यक है। साथ ही उन बातों पर अमल करने पर ही प्रशिक्षण को सफल माना जा सकता है। साथ ही प्रतिभागियों को चिंतन-मनन कर उनके अनुभव साझा करने के लिए कहा गया। प्रशिक्षक ओपी यादव ने भाषा शिक्षण में खुले छोर वाले प्रश्नों की जानकारी दी। इस मौके पर एसआरजी संत कुमार, नंद कुमार पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।