फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षक बने हेल्थ एंबेस्डर, छात्र-छात्राएं मैसेंजर

Fri, 11 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर शपथ लेते विद्यार्थी
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को संस्था सद्भावना की ओर से दो इंटर कॉलेजों में शिक्षकों को हेल्थ एंबेस्डर और प्रत्येक कक्षा से एक छात्र व एक छात्रा को मैसेंजर बनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। हरदत्तनगर गिरंट के श्रीकृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुनील यादव के नेतृत्व में शिक्षक रमेश यादव व शिक्षिका सुधा गुप्ता को हेल्थ एंबेस्डर बनाया गया। कक्षा नौ से 12 तक आठ छात्र-छात्राओं को मैसेंजर की जिम्मेदारी दी गई। हरबंधपुर जब्दी के सरदार पटेल प्रहलाद कुमार इंटर कॉलेज में शिक्षक पवन शर्मा व शिक्षिका सरस्वती हेल्थ एंबेस्डर बने। यहां भी कक्षा नौ से 12 तक आठ छात्र-छात्राओं को मैसेंजर बनाया गया। संस्था अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश के बावजूद व्यवस्था लागू नहीं हुई थी, इसलिए संस्था ने पहल शुरू की है।

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर शपथ लेते विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें