फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षक पर शादी के बाद धोखा देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणनगर निवासी महिला ने बुधवार को एसपी राहुल भाटी को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में पीड़िता ने जिले में तैनात एक शिक्षक पर शादी करने के बाद धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि सहायक शिक्षक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर 27 नवंबर 2023 को मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह शिक्षक के बच्चे की मां बन गई। कुछ समय बीतने के बाद शिक्षक उससे किनारा करने लगा। दो माह तक वह बच्चे के भरण-पोषण के लिए खर्चा भी दिया। उसके बाद वह भी बंद कर दिया। कुछ माह बीतने के बाद शिक्षक की पहली पत्नी उसके घर आई और उसकी पिटाई कर दी। शिक्षक के पहले हुई शादी की जानकारी उसे नहीं थी। एसपी ने मामले की जांच सीओ इकौना को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें