फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बेटियों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Thu, 08 Oct 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
छात्राओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, कस्बों और स्कूलों में जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर असहज स्पर्श होने पर मां या शिक्षिका को बताने के लिए जागरूक किया गया। बालिकाओं को यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे बताते हुए अभिभावकों को भी प्रेरित करने की अपील की गई। महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने को कहा गया। साइबर ठगी होने पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें