फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों से गुलजार हुई तपोस्थली, हुई विशेष प्रार्थना

Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को अनुयायियों से गुलजार रहीं। थाईलैंड से आए अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु राहुल के नेतृत्व में गंधकुटी पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु ने कहा कि बुद्ध ने अपने जीवनकाल में सबसे ज्यादा वर्षावास श्रावस्ती में ही बिताए।
विज्ञापन


बौद्ध ग्रंथों के अनुसार एक वर्ष में यह एकमात्र समय होता है जब कोई बौद्ध भिक्षु एक ही स्थान पर लगातार दो से ज्यादा रातें बिता सकता है। बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और फिर वह गंगा घाटी की तरफ निकलकर निर्वाण का ज्ञान बांटने लगे थे। जिसकी वजह से 90 हजार से ज्यादा लोगों ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था। पूजन के बाद बौद्ध अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त कीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें