फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर फ्राॅड की सूचना पर तत्काल करें कार्रवाई : एसपी

Sat, 11 Apr 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी कार्यालय में शुक्रवार को एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर फ्रॉड, महिला आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों व साइबर सेल को साइबर फ्राॅड की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करने व शत प्रतिशत रकम पीड़ित के खाते में वापस करवाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें