श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शुक्रवार को आज पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। बृहस्पतिवार हुई बारिश से कार्यक्रम स्थल पर जलभराव हो जाने से तैयारियों पर पानी फिर गया।
नगर पालिका परिषद भिनगा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इरफान अहमद व सभी 25 सभासदों को आज शुक्रवार जूनियर हाईस्कूल भिनगा के मैदान में शाम चार बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। बृहस्पतिवार हुई बारिश से कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया, जिससे तैयारियों में व्यवधान पड़ गया। हालांकि आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक कार्यक्रम से पहले ही काम पूरा हो जाएगा। आयोजन यादगार होगा।
ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार घायल
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर एक घरवा गांव के पास बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार कटहा गांव निवासी मोहम्मद आलम (32) गंभीर रूप से घायल होगया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। ई-रिक्शा चालक वाहन समेत भाग गया।