श्रावस्ती। ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते जिले में बहुत सी वस्तुओं की आपूर्ति रुक गई है। रसोई गैस की आपूर्ति न होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। इसके साथ पेट्रोल पंप पर ईंधन का दो दिन का ही स्टॉक बचा है।
ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते लखनऊ व कानपुर से आने वाली वस्तुओं के साथ दवा की आपूर्ति सोमवार से बंद है। इसके चलते कई मेडिकल स्टोर बहुत से दवाओं का संकट हो गया है। इसके साथ कानपुर व लखनऊ से प्रतिदिन सब्जी, फल व अन्य वस्तुएं लाने वाले 15 ट्रक दो दिन से नहीं आ रहे हैं। इसके चलते मंडी से कई सब्जियां गायब हो गई हैं। पेट्रोल-डीजल पहुंचाने वाले टैंकर नहीं आने से जिले के पंपों पर दो दिन का ही स्टाक बचा है। पंप संचालकों का कहना हैै कि बुधवार से पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस का संकट गहरा सकता है।