फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विवेचना में लापरवाही पर उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अपराध समीक्षा के दौरान सीओ से लेकर एसपी तक विवेचकों को जांच में तेजी लाने व अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की लगातार चेतावनी दे रहे हैं। इसके बावजूद विवेचक अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। इस पर सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को एसपी ने सिरसिया के एक उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने शुक्रवार को सिरसिया थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर आदि का भ्रमण किया। साथ ही अभिलेखों के रखरखाव व परिसर की सफाई सहित लंबित माल मुकदमाती वाहनों व मालों के निस्तारण का निर्देश दिया। वहीं महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला आरक्षी से आगंतुक महिलाओं की समस्या को सरलता पूर्वक सुन उसका त्वरित निस्तारण कराने के लिए थाना प्रभारी सहित संबंधितों को अवगत कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने अपराध समीक्षा की। इस दौरान थाने में छह विवेचकों की 40 विवेचनाएं लंबित मिलीं। उन्होंने देखा कि यहां तैनात उपनिरीक्षक मयंक वर्मा विवेचनाओं के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर सख्ती दिखाते हुए उन्होंने उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में आमद कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही चेतावनी दी कि कर्तव्य पालन में शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह थाना प्रभारियों सहित उपनिरीक्षकों व आरक्षियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी पंकज कुमार व एसपी के रीडर अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें