फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्यार्थियों को दी गई आत्मनिर्भर बनने की सीख

Wed, 14 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। महामाया राजकीय महाविद्यालय, इकौना में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय निदेशक एलबीएस यादव ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना या आय अर्जित करना नहीं, बल्कि संस्कार और ज्ञान प्राप्त कर बेहतर नागरिक बनना भी है। जब तक लोग आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक देश से बेरोजगारी की समस्या दूर करना संभव नहीं है। कार्यक्रम में सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी सहित डॉ. श्याम नारायण वर्मा, डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी, डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ. शिवप्रताप राय और डॉ. सत्यप्रकाश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें