विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मिले प्रमाण पत्र को दिखाते विद्यार्थी।
- फोटो : विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मिले प्रमाण पत्र को दिखाते विद्यार्थी।
वीरपुर। चंद्रभान संस्कृत शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तेंदुआ पंडित कटरा में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूर्व मध्यमा द्वितीय में जिले के टॉपटेन सूची में इस विद्यालय के छह विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसमें शिवांगी मिश्रा ने पहला, अरविंद कुमार वर्मा ने दूसरा, पंकज कुमार ने तीसरा, आंचल गुप्ता ने पांचवा, सत्या शुक्ला ने छठवां स्थान व बिंदिया ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, उत्तर मध्यमा द्वितीय में मधु गोंड ने पहला, राम शंकर ने तीसरा व आरती गोंड ने नौवां स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम के दौरान महामाया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवक्ता कौशल कुमार यादव, प्रबंधक मुकेश चंद्र, प्रधानाचार्य बबिता, रवि प्रताप गुप्ता, महिमा वर्मा, आकांक्षा वर्मा, मुस्कान आदि मौजूद रहीं