प्राथमिक विद्यालय पटना खरगौरा में विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में जानकारी प्रदान करते रे
श्रावस्ती। स्वच्छता सौ बीमारियों से बचाव का उपाय है, इस संदेश के साथ मंगलवार को रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से हरिहरपुररानी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय पटना खास में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के फायदे बताते हुए उन्हें साबुन का वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय पटना खास के प्रधान शिक्षक अवधेश मिश्र ने छात्रों को भोजन से पहले और नित्यक्रिया के बाद ठीक से हाथों की सफाई करने के बारे में बताया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना खास के प्रधान शिक्षक अशोक यादव ने भी छात्रों को स्वच्छता के जागरूक किया। इस दौरान शिवेंद्र शुक्ल, सत्यम पांडेय आदि मौजूद रहे।