फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी किताबों से करें मित्रता : डीआईओएस

Sun, 26 Jul 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय में आयोजित पुस्तक मेले में किताबों को देखते लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय जिला पुस्तकालय में शनिवार को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों व अन्य लोगों ने पुस्तकें देखीं और अपनी पसंद की किताबें जारी कराईं। प्रशासन द्वारा निशुल्क पठन के लिए यह पुस्तकालय संचालित है। यहां पहले से करीब पांच हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं। शासन ने बीते दिनों लगभग 600 नई पुस्तकें भेजी थीं, जिनकी प्रदर्शनी लगाई गई। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विजय बहादुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वह पुस्तकों से मित्रता करें।। पुस्तकालय में साहित्य, विज्ञान, इतिहास, प्रतियोगी परीक्षाओं और बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। प्रदर्शनी के दौरान 20 लोगों ने पुस्तकालय की नई सदस्यता ली। समन्वयक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति 15 दिन के लिए निशुल्क पुस्तक जारी करा सकता है। अवधि समाप्त होने पर इसे 15 दिन के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। इस मौके पर डॉ. परमानन्द, रत्नेश कुमार मिश्र, जिला समन्वयक माध्यमिक डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, राजकीय बालिका विद्यालय भिनगा की प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें