फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्रा माही बनी एक दिन की कोतवाल

Sat, 17 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शनिवार को विभिन्न थानों में जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। छात्राओं को थानों का भ्रमण कराकर नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र और परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। सीओ आलोक सिंह की मौजूदगी में एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल भिनगा की कक्षा आठ की छात्रा माही को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। वहीं, हरदत्तनगर गिरंट थाने में बनकटवा महोली विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा शालिनी वर्मा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। अन्य थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें