गिलौला की बीईओ बनी अर्पिता तिवारी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गिलौला की छात्रा अर्पिता तिवारी को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की और छात्राओं को जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद मौर्य ने अर्पिता की सराहना करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा, समान अवसर और नेतृत्व के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है, ताकि वे देश के विकास में योगदान दे सकें। बीईओ बनकर अर्पिता ने प्रशासनिक समझ, निर्णय क्षमता और लक्ष्य हासिल करने का आत्मविश्वास प्रदर्शित किया।