फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हड़ताल खत्म, लेकिन पेयजल संकट बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बिजली कर्मियों की हड़ताल भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन भिनगा में पेयजल संकट बना हुआ है। कई इलाके के लोग को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित थी। अब हड़ताल खत्म होने के बाद भी रविवार को कई वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। टडवा मोहल्ला, रजानगर, नई बाजार, बदरहा, सत्ती चौरा व पुराना बाजार सहित कई मोहल्ले के लोग सुबह से पानी के लिए हैंडपंप पर खड़े देखे गए।
मजबूरी में पी रहे हैंडपंप का पानी
अंसारी मोहल्ले के रमेश, राजेश, अनीस का कहना है कि हैंडपंप का पानी पीने के योग्य नहीं है। सप्लाई नहीं हो रही है इसलिए मजबूरी में यही पानी पीना पड़ रहा है। बदरहा के लोग भी इसी समस्या से परेशान है। एसडीएम, भिनगा प्रवेंद्र कुमार ने आपूर्ति ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक बार चला जेनरेटर
नगर पालिका में पेयजल आपूर्ति के लिए पचास केवीए का जेनरेटर रखा है। बिजली कर्मियों की हड़ताल के दौरान यह मात्र एक दिन ही चला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें