फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर बिखेरेंगे कला व संस्कृति के रंग

Sun, 28 May 2023 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जून को भिनगा में आयोजित होगा महोत्सव, तैयारियां पूरी
विज्ञापन


श्रावस्ती। स्वनिधि महोत्सव के तहत स्ट्रीट वेंडरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत एक जून को भिनगा में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें वेंडर साहित्य, कला व संस्कृति के कई रंग बिखेरेंगे। इसकी तैयारी बैठक रविवार को डीएम कैंप कार्यालय में हुई।
नगर में सड़क पटरी पर दुकान लगा कर जीविकोपार्जन करने वाले वेंडरों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई थी। इस योजना को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिस दिन (एक जून को) इस योजना का शुभारंभ हुआ था। उस दिन को महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत भिनगा में पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें वेंडरों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ऋण की स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही वेंडरों के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें वेंडर अपने परिवार के साथ प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव में रंगोली, वाद विवाद, अंताक्षरी सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसमें वेंडर स्वयं भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसी तरह महोत्सव में स्ट्रीट फूड को बढ़ावा देने के लिए पूरे जिले से स्ट्रीट फूड वेंडरों को बुलाया जाएगा। यहां उनकी भी एक प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इसमें सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहन राशि के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी बैठक रविवार को डीएम कैंप कार्यालय में हुई। इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर आम जीवन शैली की लाइफ लाइन हैं। अपना सामान लोग दुकानों में जाकर खरीदते हें। उससे कई गुना ज्यादा समान स्ट्रीट वेंडरों के माध्यम से खरीदी जाती है।
विज्ञापन

दुकान भले ही छोटी हो लेकिन यह आम लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही अपने घर का जीविकोपार्जन करता है। इसलिए ऐसे वेंडरों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए जो योजना संचालित है। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व लाभार्थी का चयन कर लें। कोई भी स्ट्रीट वेंडर जो अनुदान व ऋण के लिए आवेदन करे। उसे बिना पर्याप्त कारण के निरस्त न किया जाए। इस मौके पर एडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें