फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बौद्ध परिपथ पर हादसे का सबब बनते हैं छुट्टा जानवर

Sat, 05 Aug 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीताद्वार मोड़ निकट हुई मार्ग दुर्घटना के बाद सीएचसी इकौना में मौजूद पुलिस। -संवाद
विज्ञापन
जिम्मेदारों की उदासीनता लोगों की जान पर पड़ रही भारी
विज्ञापन

श्रावस्ती। बौद्ध परिपथ पर वाहनों की गति काफी तेज होने व मार्ग पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं जिनमें कई लोगों की जान गई है। इसके बाद भी न तो वाहनों की गति धीमी हुई और न ही छुट्टा मवेशियों पर लगाम कसी गई।
बौद्ध परिपथ पर वाहनों की रफ्तार कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। इसके चलते विगत छह माह पूर्व पिता की मौत के बाद पंजाब से स्कॉर्पियो बुक कराकर वापस अपने घर इकौना आ रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा भी सीताद्वार व मोहनीपुर मोड़ के मध्य हुआ था। इसमें स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा कर पलट गई थी।
विज्ञापन

वहीं कुछ वर्ष पूर्व इकौना के ईओ रहे पृथ्वीराज तिवारी करवा चौथ पर परिवार के साथ अपने घर लौट रहे थे। इनकी कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। इसमें पृथ्वीराज तिवारी, उनकी बहू, एक भतीजा व पोता तथा पोती की मौत हो गई थी। ऐसे ही कई घटनाएं घटी। जिनमे तेज रफ्तार ने एक ही परिवार के कई लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


छुट्टा मवेशियों के कारण पहले भी हो चुकी मौत

भिनगा नगर में विगत मंगलवार को एक गोवंश के हमले में एक अधेड़ की मौत हो गई। जो घर से एजेंसी के लिए निकला था। वहीं एक वर्ष पूर्व खरगौरा सेमरी मार्ग पर सांड़ के हमले में एक किसान की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं दो माह पूर्व गोवंश से टकरा कर दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें