मिशन शक्ति चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देतीं महिला आरक्षी
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को विभिन्न थानों की टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया प्राइवेसी सेटिंग्स और फर्जी फिशिंग कॉल की पहचान के बारे में बताया गया। उन्होंने ओटीपी व बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने की अपील करते हुए साइबर ठगी पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। साथ ही, वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 समेत अन्य नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।