सीमाद्वार मंदिर में सफाई करते एसएसबी जवान
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा के जवानों ने मंगलवार को सीताद्वार मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत जवानों ने मंदिर परिसर में बिखरे कूड़े-कचरे को साफ किया। जवानों का नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट राजकुमार ने बताया कि यह अभियान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया गया है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में जागरूकता, सहभागिता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना है। बल का यह प्रयास जनहित में निरंतर जारी रहेगा। (संवाद)