विश्वकर्मा पूजा करते एसएसबी अधिकारी व जवान। - स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय स्थित एमटी पार्क में बुधवार को धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण व एसएसबी जवानों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी। इस दौरान एसएसबी मुख्यालय पर मौजूद वाहनों व विभिन्न उपकरणों की पूजा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है, ऐसे आयोजनों से हमें परिश्रम, निष्ठा एवं समर्पण की भावना से काम करने की प्रेरणा मिलती है।