फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीमा सुरक्षा को लेकर एसएसबी डीआईजी ने परखी तैयारियां

Thu, 13 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 वाहिनी मुख्यालय ​भिनगा में पौधरोपड़ करते उपमहानिरीक्षक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी के डीआईजी वी. विक्रमण 11 और 12 अगस्त 2026 को दो दिवसीय दौरे पर वाहिनी मुख्यालय भिनगा पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक, परिचालन और कल्याणकारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सैनिक सम्मेलन कर जवानों की समस्याओं को जाना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईजी ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन से दायित्व निभाने को प्रेरित किया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा में जवानों की सराहना भी की। वी. विक्रमण ने वाहिनी की कैंटीन, केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार और मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहिनी परिसर में पौधरोपण भी किया। डीआईजी सीमा चौकी तरूश्मा पहुंचकर जवानों की कार्यप्रणाली परखी और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखे। आगामी 15 अगस्त 2026 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। 12 अगस्त 2026 को वाहिनी परिसर में एमएमजी का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें