फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में की गश्त

Tue, 18 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा की पगडंडियों पर लोगों की चेकिंग करते एसएसबी जवान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में गश्त की। टीम ने गुर्जर गौरी, गजनी नाला और जंगल की पगडंडियों में तलाशी अभियान चलाया। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। साथ ही वाहन चालकों से उनके आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस देखकर यात्रा संबंधी जानकारी ली गई। सिरसिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि संयुक्त पैदल गश्त का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखनाऔर आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। स्थानीय ग्रामीणों से संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें