फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्त

Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। सशस्त्र सीमा बल 62 वीं वाहिनी के जवानों ने बृहस्पतिवार को नेपाल एपीएफ के साथ मिलकर सीमा पर संयुक्त गश्त की। इस दौरान सीमा पार आने जाने वालों से पूछताछ कर उनसे आवागमन का कारण भी पूछा गया। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों से अपील की गई कि वह सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना एसएसबी व नेपाल एपीएफ को तत्काल उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल में पड़ने वाले गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती में आगामी चार मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता भी हैं जिनकी दोहरी नागरिकता है। ऐसे लोग निकाय चुनाव में व्यवधान कर सकते हैं। इसके दृष्टिगत ही सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी के जवानों ने निरीक्षक रमेश कुमार यादव व नेपाल एपीएफ के निरीक्षक विश्वजीत खबास के नेतृत्व में सीमा पर संयुक्त गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
इस दौरान जवानों ने सीमा स्तम्भ संख्या 633/2 से 634/19 तक एवं सीमा स्तम्भ संख्या 634/19 से 635/7 तक पैदल गश्त की। सीमा पार से आने जाने वालों ताकीद की गई कि वह अनावश्यक रूप से पांच मई तक आवागमन न करें। गश्त के दौरान एसएसबी के उपनिरीक्षक जसवंत सिंह नेगी, विनोद शर्मा, चंदन सिंह, मुख्य आरक्षी नेपाल यादव, मिथिलेश कुमार गुप्ता, आरक्षी पप्पू कुमार व कविता कुमारी सहित बड़ी संख्या में जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें