फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीलंका के बौद्ध अनुयायियों ने तपोस्थली में की पूजा

Wed, 27 May 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में फूल पूजा करते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : गंध कुटी में फूल पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को श्रीलंका से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंध कुटी में पूजा की। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षु ने बुद्ध के अनमोल विचारों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बुद्ध के विचारों से सफलता प्राप्त करने के सटीक मार्ग मिलते हैं। सफलता हर किसी को आकर्षित करती है लेकिन इसे पाना आसान नहीं। उनकी शिक्षाओं से असफलता के कारणों को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा था कि सफलता के लिए सही दृष्टिकोण और प्रयास आवश्यक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें