फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कल से 31 तक होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

Thu, 28 Aug 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय खेल दिवस व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त से 31 अगस्त तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में 29 अगस्त को 14 वर्षीय बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता, 30 अगस्त को जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता व 31 अगस्त को जूनियर वर्ग बालक-बालिका बोरी दौड़ व साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक टीमें सभी खिलाड़ियों के आधार कार्ड, प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाणपत्र की छायाप्रति के साथ 29 अगस्त तक स्पोर्टस स्टेडियम में पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें