फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राजकीय विद्यालयों के निर्माण कार्य में लाएं तेजी

Sun, 07 May 2023 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चल रहे कार्यों की हुई समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजकीय विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा रहा है। जिसकी रविवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाकर उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान सीडीओ अनुभव सिंह ने पूर्व में अनुरक्षण मद में स्वीकृत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा व राजकीय हाईस्कूल सीताद्वार में हो रहे कार्य की समीक्षा की। इन दोनों विद्यालयों में स्वीकृत धनराशि का 50 प्रतिशत कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद गोंडा को पूर्व में दिया जा चुका है। जिसके सापेक्ष संस्था द्वारा कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि शेष राशि की मांग उपभोग प्रमाण पत्र के साथ निदेशालय को भेजी जा चुकी है। राजकीय हाई स्कूल बंठिहवा एवं पिपरहवा में 50 प्रतिशत पैसा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को दिया जा चुका है। यहां जल्द कार्य प्रारंभ होगा। इस पर सीडीओ ने माध्यमिक विद्यालयों में गैप एनालिसिस के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया। जिसमें पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सहित एक अन्य अभियंता व राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को सदस्य बनाने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय निधियों के माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्रीवाल व टाइल्स लगवाने के लिए डीपीआरओ तथ डीसी मनरेगा को निर्देशित किया। इस दौरान डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम एसएम असजद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें