श्रावस्ती। न्यायालय सभागार श्रावस्ती में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विशेष सेवा शिविर की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया ने बताया कि एक नवंबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी शिविर की तैयारियां समय से पूर्ण कर लें, जिससे लोगों को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। इस मौके पर एडीएम अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।