फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों ने गंधकुटी पर की विशेष पूजा

Fri, 26 Sep 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

कटरा में श्रीलंका के 40 अनुयायियों का दल बौद्ध भिक्षु दीपालोक थेरो के नेतृत्व में बौद्ध तपोस्थली पहुंचा। यहां पारंपरिक फूल पूजा और बौद्ध सभा का आयोजन किया गया। अनुयायियों ने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
गंध कुटी पर पूजा करते अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरा। श्रीलंका के 40 अनुयायियों का दल बृहस्पतिवार को बौद्ध तपोस्थली पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक थेरो के नेतृत्व में गंध कुटी पर पारंपरिक अंदाज में फूलों से विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। भिक्षु दीपालोक थेरो ने कहा कि बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा गौतम बुद्ध के अनमोल विचारों से जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा मिलती है। बुद्ध के आदर्शों के चलते उनके अनुयायी भारत के साथ-साथ दुनिया भर में हैं। सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया और इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें