फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च

Sun, 04 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा में पैदल मार्च करते सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ सप्ताह व वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत रविवार को कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकले और तहसील तिराहा, ईदगाह तिराहा, खैरी मोड़ व दीवानी न्यायालय के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने और पद से इस्तीफे की मांग की। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध जताया। पार्टी का अभियान आठ अक्तूबर तक चलेगा। इस मौके पर विधायक इंद्राणी वर्मा, सांसद प्रतिनिधि बसंत वर्मा, अरमान वर्मा, राजा खान, अनिरुद्ध पाल और महेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें