फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सपाइयों ने मनाया मान स्तंभ दिवस

Sun, 26 Jul 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के भिनगा स्थित जिला कार्यालय में रविवार को आरक्षण दिवस को मान स्तंभ दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव, विधायक इंद्राणी वर्मा सहित अन्य लोगों ने बाबा साहेब भीमराम आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा हमेशा दलित व पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ती आई है। आगे भी आरक्षण के मुद्दे पर सपा लड़ाई लड़ती रहेगी। संविधान में मिले अधिकारों से कोई किसी को वंचित नहीं कर सकेगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमरजीत वर्मा, पूर्व विधायक रमजान, पूर्व विधायक असलम राईनी, डॉ. आरके मिश्रा, विनोद त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें