फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सपाइयों ने मनाया कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस

Fri, 09 Oct 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता, वंचितों, शोषितों व पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष, विचार और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्य सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। इस मौके पर असलम राईनी, रामराज बौद्ध, फिद्दन मियां, मुलायम, सुरेश पासवान, जगदीश प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें