श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण व महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई। इस दौरान महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने सदैव गरीबों के हक की बात की। उन्होंने किसानों, गरीबों व दलितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान, राधेश्याम यादव, रमेश वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, गणेश गोस्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।