फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मणिपुर कांड के विरोध में सपा महिला मोर्चा का कैंडिल मार्च

Tue, 25 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना के बाद भड़की हिंसा के विरोध में बीते सोमवार की देर शाम सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गिलौला कस्बे में एक कैंडल मार्च निकाला। मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जुटी कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन


गिलौला कस्बे में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोजनी शर्मा ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता सुख की भूखी है। उसे बहन बेटियों की आबरू व इज्जत की कोई परवाह नहीं है। मणिपुर में घटी घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। इसके बाद भी न तो प्रधानमंत्री ने सदन में आकर कोई बयान दिया और न ही मणिपुर सरकार को हिंसा का जिम्मेदार मानते हुए बर्खास्त किया गया। ऐसी महिला, युवा व किसान विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। इसमें प्रभा देवी, प्रभा पाठक, माया पाठक, किरण, पूनम, राजकुमारी सहित संख्या में सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें