मतदान केन्द्र का निरीक्षण करती एसपी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में बने मतदान केंद्रों का शुक्रवार को एसपी प्राची सिंह ने निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी, प्राथमिक विद्यालय बंदरहा, प्राथमिक विद्यालय बगुरैया, प्राथमिक विद्यालय टड़वा बनकटवा पहुंचकर वहां बनने वाले मतदेय स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही चुनाव में बनाने वाले बैरियर व चेक पोस्ट को भी चेक कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक भिनगा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद