श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र अंतर्गत सेमरी चौकी के लिए आवंटित भूमि का शुक्रवार शाम एसपी घनश्याम चौरसिया ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी निर्माण की व्यवहारिकता, राजनीतिक स्थिति व क्षेत्रीय पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की संभावनाओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान सेमरी चौराहा व राजापुर रानी के सार्वजनिक मार्गों व चौराहों पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। साथ ही मौजूद पुलिस को शांति, सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।