श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली का सोमवार को एसपी ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने परिसर में पौधरोपण करने के साथ ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। ग्राम प्रहरियों को अंग वस्त्र भी भेंट किए। भिनगा कोतवाली पहुंचीं एसपी प्राची सिंह ने थाना कार्यालय, रजिस्टर नंबर आठ, अपराध रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, बीपीओ रजिस्टर, शस्त्र सत्यापन, ऑर्डर बुक प्रार्थना पत्र, ऑर्डर बुक न्यायालय सहित त्योहार रजिस्टर का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने वहां खड़े लावारिस व मुकदमाती वाहनों का निरीक्षण कर ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क, बंदी गृह, मालखाना, आरक्षी बैरक, भोजनालय का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बीट पुलिस अधिकारियों व ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। इस दौरान पांच ग्राम प्रहरियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद