श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय में बुधवार जनता दर्शन के दौरान एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। सभी 12 फरियादियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसपी ने थाना प्रभारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बकवा के मजरा कव्वापुर कोडरी निवासी ननकनी देवी पत्नी बालक राम ने एसपी घनश्याम चौरसिया को बताया कि गांव के ही रमेश्वर वर्मा व उदय चंद्र अभद्रता करते हैं, विरोध पर मारपीट करते है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही हैं। सिरसिया के मोतीपुर बडरहवा निवासी कमला देवी पत्नी अशर्फीलाल ने ग्राम प्रधान सहित थाना क्षेत्र के चिरईडीह निवासी अखिलेश पर अभद्रता करने, गाली देने व पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं इकौना के अंधरपुरवा से आई मैना देवी पत्नी मैकू लाल ने गांव के ही ननके पर पीड़िता व पति से अभद्रता करने व मारपीट का आरोप लगाया। इस दौरान यहां कुल 12 फरियादी आए थे। इस दौरान तीन भूमि विवाद, चार पारिवारिक विवाद व पांच अन्य विवाद से संबंधित शिकायतें आईं। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।