श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मार-पीट, पारिवारिक विवाद, महिला आदि से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को फरियादियों से बेहतर व्यवहार रखने व मौके पर जाकर जन शिकायतें निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया है। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)