श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में जन समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई के दौरान विभिन्न थानों के भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद व अन्य प्रकरणों से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें आई। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित थानों को निर्देशित किया गया है। (संवाद)