फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षक चुनाव को लेकर सपा ने बनाई रणनीति

Wed, 14 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद सपाई।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के संबंध में बैठक हुई। इसमें देवीपाटन मंडल प्रभारी एवं पूर्व मंत्री यासर शाह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच सक्रिय रहने और शिक्षक निर्वाचन के दौरान विपक्षियों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। बैठक के बाद यासर शाह ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया और उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव कमलेश यादव, संजय त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, विधायक इंद्राणी वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें