फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 103 विवेचनाएं न निपटने पर एसपी खफा

विज्ञापन
भिनगा कोतवाली में अपराध समीक्षा करतीं एसपी प्राची सिंह। -संवाद
विज्ञापन
अपराध समीक्षा में एसपी ने विवेचकों पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली में रविवार शाम एसपी ने अपराध समीक्षा किया। इस दौरान उन्हें 103 विवेचनाएं लंबित मिली। जिस पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने मौजूद सभी नौ विवेचकों को एक सप्ताह के अंदर विवेचना पूरी करने, वांछितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान एसपी प्राची सिंह ने चेतावनी दी कि जिन विवेचकों की ओर से विवेचनाओं के निस्तारण में सार्थक प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। वह सभी विवेचक साक्ष्य संकलन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। साथ ही वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी करने के साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों का भी यथाशीघ्र निस्तारण करें। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, बीट आरक्षियों की बीट व्यवस्था आदि की भी समीक्षा किया। इस दौरान सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, पेशकार अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपोजिट कंट्रोल रूम का एसपी ने किया शुभारंभ
श्रावस्ती। पुलिस लाइन में कंपोजिट कंट्रोल रूम का पुनर्निर्माण कराया गया है। जिसमें 112 कंट्रोल रूम, नियंत्रण कक्ष, रेडियो स्टोर, अपराध शाखा आदि कार्यालय स्थापित किए गए हैं। जिसका सोमवार को एसपी प्राची सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों के साथ कंपोजिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उनके साथ एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, इकौना संतोष कुमार, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, प्रभारी 112 सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें